फेबल: द जर्नी
फेबल सीरीज के इस पांचवें गेम को लायनहेड स्टूडियोज ने डेवलप और माइक्रोसॉफ्ट स्टूडियोज ने एक्सकूलसिव काइनेक्ट टाइटल के साथ एक्सबॉक्स 360 के लिए पब्लिश किया है। शानदार कहानी और एक्शन वाला फेबल गेम इस साल के सबसे बेहतरीन एक्सबॉक्स गेम्स में से एक है। काइनेक्ट के सामने अपना हाथ हिलाते हुए आप कैमरे को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा अपने दुश्मनों को हराने के लिए किरदारों का टाइम भी फिक्स कर सकते हैं।