आईपैड, मोबाइल की तकनीक काफी आगे तक पहुंच चुकी है. इसका नेक्स्ट लेवल है ट्रांसपैरंट और फोल्डेबल स्क्रीन. आईपैड अब फ्यूचर टेक्निक पर काम कर रहा है, जहां यह ट्रांसपैरंट होगा और इसे कैसे भी मोड़ा जा सकेगा. भविष्य के इस तरह के आईपैड की तस्वीर को लेकर आगे बढ़ रहा है एप्पल. एप्पल वह संस्थान है, जो कम संभावनाओं के बीच बहुत बढ़िया तकनीक लेकर सामने आता रहा है. डिजिटल आर्टिस्ट रिकाडरे एफोंसो का विजन है भविष्य के आईपैड को लेकर, जिसमें पूरी तरह से पारदर्शी ग्लास लगे होंगे और जिसे आसानी से मोड़ा जा सकेगा.
आज के मोबाइल हैंडसेट फुलसाइज डेस्कटॉप से ज्यादा पावरफुल हैं. साथ ही इन मोबाइल की बैटरी लगातार छोटी होती जा रही है. भविष्य में प्रस्तावित आईपैड की डिजाइन बहुत आकर्षक है. इसमें ट्रिम्ड ग्लास के स्लैब हैं जैसे कि डिस्प्ले में एक पैनल लगा होगा ऊपर से नीचे तक. इससे उसके फॉर्म और फंक्शन को बदला जा सकेगा. रिकाडरे एफोंसो ने एक वीडियो में बताया कि भविष्य के आईपैड में क्या छिपा है. वह दिन दूर नहीं जब एप्पल इस टेक्नॉलॉजी को अपनाकर ऐसा आईपैड लाए. स्लाइड पर क्लिक कीजिए और देखें कैसा होगा भविष्य का ट्रांसपैरंट आईपैड.