विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Latest >> Twitter 2.5 Lakh Account Hacked

ट्विटर हुआ हैक, 2.5 लाख अकाउंट के पासवर्ड चुराए गए

Dainik Bhaskar.com | Feb 04, 2013, 10:29AM IST
 
 


सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर का 2.5 लाख अकाउंट हैक कर लिया गया है। ट्विटर के अनुसार  हैकिंग के जरिए लगभग 2.5 लाख यूजर्स के पासवर्ड चुराए गए हैं। ट्विटर ने इस हैकिंग के पीछे प्रोफेशनल हैकर्स के हाथ होने का अंदेशा जताया है और कहा कि इतने बड़े स्तर पर हैकिंग कोई आम हैकर कर ही नहीं सकता है।

 

ट्विटर ने अपने यूजर्स को ईमेल भेज कर हैकिंग के प्रति सचेत करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ महीनों में अमेरिका और अन्य देशों के भी कई वेबसाइट हैकिंग का शिकार हुए हैं। कुछ दिनों पहले न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जनरल ने भी हैंकिंग की शिकायत की थी। भारत सरकार के भी कुछ मंत्रालय की वेबसाइट हैक की गई थी।

 

अमेरिका की कुछ कंपनियों ने बड़े लेवल की हैकिंग के पीछे चीन के हैकरों का हाथ होने की शिकायत दर्ज की थी। ट्विटर ने भी इस हैकिंग के पीछे चीन के हैकरों की तरफ इशारा किया है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment