PICS: ये हैं अगले कुछ दिनों में लॉन्च होने वाले स्मार्ट फोन
dainikbhaskar.com
| Jul 28, 2012, 15:36PM IST

हर हफ़्ते बीसियों फोन बाज़ार में आ रहे है और स्मार्टफोन की तो जैसे बाढ़ सी आ गई है। स्मार्टफोन आपकी ज़रूरत के मुताबिक दिन ब दिन और स्मार्ट होता जा रहा है। कैमरा, डायरी, पैन, कैलेंडर, कंप्यूटर, मनोरंजन और खेल सभी कुछ तो मिल रहा है एक स्मार्टफोन में। लेकिन, अब मुकाबला इन्ही खूबियों के बीच है और बेहद कड़ा है।
कंपनियों की इस जंग में फायदा आपका है आने वाले दिनों में आपको काफी एडवांस फोन देखने को मिलने वाले हैं। इसलिए, अगर नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले एक नज़र यहां भी देखिए, ये स्मार्ट फोन कुछ दिनों में बाज़ार में आने वाले हैं, तो क्या आप इनके लिए वेट करेंगे ? देखिए आने वाले कौन-कौन से स्मार्ट फोन आपके काम के हो सकते हैं।






