विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Latest >> Windows 8 Consumer Preview

वीडियो: विंडोज 8 से नए अंदाज में स्‍टार्ट होगा कम्‍प्‍यूटर, ले सकते हैं ट्रायल

dainikbhaskar.com | Mar 01, 2012, 14:18PM IST
 
 


सॉफ्टवेयर की दुनिया के बादशाह माइक्रोसॉफ्ट ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्‍टम विंडोज़ 8 की एक झलक (वीडियो में देखें) दुनिया के सामने रखी। विंडोज़ 8 में पूरी तरह एक नया इंटरफेस है जिसे मेट्रो का नाम दिया गया है। इसमें विंडोज 7 और फोन के लिए तैयार विंडोज़ प्‍लेटफॉर्म की कई खूबियों को शामिल किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने परंपरागत ‘स्‍टार्ट’ बटन का डिजाइन भी नए सिरे से तैयार किया है।

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि पर्सनल कम्‍प्‍यूटर्स पर महज आठ सेकेंड में ही विंडोज 8 का ‘पावर ऑन’ हो जाता है। इस तरह यह पिछले वर्जन की तुलना में काफी तेज है।

नए सॉफ्टवेयर का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि यह टैबलेट्स और परंपरागत कम्‍प्‍यूटरों पर काम करेगा। यह माइक्रोसॉफ्ट के लैटेस्‍ट ऑपरेटिंग सिस्‍टम विंडोज 7 का स्‍थान लेगा। कंपनी ने विंडोज 8 को टेस्‍ट के लिए जारी कर दिया है और लोग इसे डाउनलोड कर सकते हैं। बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस के दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज का यह ‘बीटा’ वर्जन टेस्‍ट के लिए पेश किया।

विंडोज 8 को भविष्य के 'टच स्क्रीन' कम्प्यूटर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसीलिए टच डिवाइसेस में विंडोज 8 की इस नयी सुविधा से आपको ज्यादा आसानी से काम करने की सुविधा मिलेगी।

आई पैड 3 के दो वर्जन लॉन्‍च कर सकती है एप्‍पल

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment