विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Latest >> Windows 8 Launches In India

अमेरिका से पहले भारत में विंडोज़-8 लॉन्च

Dainikbhaskar.com | Oct 26, 2012, 11:10AM IST
 
 

 
माइक्रोसॉफ्ट ने आज अपना नया और बहुचर्चित ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज़-8 लॉन्च कर दिया है। शुक्रवार को अमेरिका के करीब साढ़े 3 घंटे पहले भारत में यह लॉन्चिंग दिल्ली में हुई । ये नया ऑपरेटिंग सिस्टम तेज़ है और एक साथ बहुत से कामों को बिना किसी परेशनी के कर सकता है।

विंडोज़ 8 को पिछले 17 सालों में सबसे बेहतरीन ऑपरेटिंग सिस्टम कहा जा रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के ग्राहक जिनके पास विंडोज़ XP या विंडोज़ 7 है वे भी विंडोज़ 8 से अपने पीसी को अपग्रेड कर सकते हैं।
वे लोग जिन्होंने 2 जून से 31 जनवरी के बीच पीसी खरीदा है वे भी अपने मात्र 699 रुपए में विंडोज़-7 को विंडोज़-8 से अपग्रेड कर सकते है और दूसरे लोग अगर विंडोज़ 8 की ख्वाहिश रखते हैं तो वे 1,999 रुपए में अपने कंप्यूटर को माइक्रोसॉफ्ट के इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम को इस्तेमाल कर पाएंगे।

पहली बार देखने में विंडोज़ 8 काफी लुभावना और शानदार नज़र आता है। उपयोग की जाने वाली सभी एप्लीकेशन्स इसके इंटरफेस में एक साथ एक क्लस्टर टाइल के रूप में दिखाई देती हैं। हर एक टाइल को आसानी से आगे-पीछे मूव किया जा सकता है और सबसे खास बात है कि ये सभी टाइल लाइव होते हैं यानी आप एप्लीकेशन का उपयोग कर रहे हों या नहीं इन टाइल्स में एप्लीकेशन्स हर वक्त अपडेट होते रहते हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment