PICS: पिछले 17 सालों का सबसे बेहतरीन ऑपरेटिंग सिस्टम, विंडोज़ 8!
Dainikbhaskar.com
| Oct 26, 2012, 12:42PM IST

दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार देर रात भारत में अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज़ 8 लॉन्च कर दिया। इसे पिछले 17 सालों में माइक्रोसॉफ्ट के लाए हुए किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम में सबसे शानदार बताया जा रहा है। दुनियाभर के रिटेल और एंटरप्राइज़ उपभोक्ता इसे शुक्रवार से उपयोग कर सकेंगे। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के चेयरमैन भास्कर ने इस मौके पर बताया कि कंपनी के ऑफर के तहत विंडोज़ 8 के साथ माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से कई एप्लीकेशन भी मिल सकेंगी।
यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम दो वर्ज़न में लाया गया है। विंडोज़-8 और विंडोज़ प्रो। विंडोज़ 8 वैनेला वर्ज़न है इसमें आपको इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम के एनक्रिप्शन और विंडोज़–टू-गो नाम के फीचर नहीं मिलेंगे। अगर आप XP, विस्टा और विंडोज़ 7 से उकता कर विंडोज़ 8 को अपने कम्प्यूटर में चलाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको महज़ 699 रुपये ही देने होंगे। लेकिन इसमें शर्त यह है कि आपका कंप्यूटर इस साल 2 जून से 31 जनवरी के बीच खरीदा गया हो। इसके अलावा जो दूसरे लोग विंडोज़ 8 से अपने डिवाइस अपग्रेड करना चाहते हैं, वे इलेक्ट्रॉनिक सॉफ्टवेयर डाउनलोड के माध्यम से यह कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 1,999 रुपये देने होंगे।
आगे क्लिक कीजिए और जानिए क्या खास है विंडोज़ 8 में और कौन से बदलाव लाएगा यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम कम्प्यूटिंग की दुनिया में?








