पहली बार देखने में विंडोज़-8 काफी शानदार और लुभावना नज़र आता है। इसके इंटरफेस में उपयोग किए जा रहे कई सारे एप्लीकेशन्स क्लस्टर के रूप में सामने दिखाई देते हैं। हर क्लस्टर में बहुत से टाइल्स होते हैं। हर एक टाइल को अपनी जगह से मूव किया जा सकता है। दरअसल, ये टाइल कम्प्यूटर पर चल रहे एप्लीकेशन्स होते हैं। आप क्लस्टर को अपने हिसाब से कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं। खास बात है कि ये सभी टाइल लाइव होती हैं यानी भले ही आप उनका उपयोग नहीं कर रहें हों, तब भी सभी एप्लीकेशन्स खुद-ब-खुद लगातार अपडेट होते रहते हैं।