दुनिया का पहला एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम वाला मिरर-लेस कैमरा आ चूका है. इसमें इंटर-चेंजेबल लेंस भी है जिसमें 18 मेगा-पिक्सल का सेंसर लगा हुआ है. Polaroid iM1836 कैमरा में एंड्राइड 4.1 जेली-बिन ऑपरेटिंग सिस्टम है. इसमें लगे लेंस का पावर 10-30 एमएम ऑप्टिकल जूम है, जिससे फूल एचडी वीडियो की रिकॉर्डिंग की जा सकती है.
2013 के इंटरनेशनल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में पहली बार इस कैमरे को लॉन्च किया गया. आगे की स्लाइड में इस कैमरे की खासियत के बारे में परत-दर-परत बताया गया है. आप जानेंगे कि कैसे एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम के कारण झट से फोटो को सोशल मीडिया पर अपडेट कर सकते हैं?