विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Special >> Yahoo's New Ceo, Marisa

मारिसा मायर: याहू की नई खेवनहार

dainikbhaskar.com | Jul 30, 2012, 14:42PM IST
 
 

याहू की तकदीर संवारने के लिए गूगल की टॉप एक्जीक्यूटिव मारिसा मायर को सीईओ बनाया गया है। याहू का गूगल के इस दिग्गज को अपने यहां लाना एक तरह से तख्तापलट जैसा माना जा रहा है। माना जा रहा है कि मारिसा याहू को दोबारा खड़ा करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। मारिसा को इंजीनियरों का इंजीनियर कहा जाता है उन्हें सर्च टेक्नोलॉजी का दिग्गज माना जाता है। मायर को लाने के लिए भारी वेतन पैकेज की पेशकश की गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मायर याहू को तेजी से रास्ते पर लाने में कामयाब रहीं तो अगले पांच साल में उन्हें वेतन के रूप में 12.9 करोड़़ डॉलर मिलेंगे। मायर को एक्जीक्यूटिव लेवल का ज्यादा अनुभव भले न हो लेकिन टेक्नोलॉजी दक्षता में उनका कोई सानी नहीं है। वह जब तक गूगल में रहीं, इसके सर्च बिजनेस को देखती रहीं। गौरतलब है कि सर्च बिजनेस के बूते ही गूगल के कारोबार में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। मायर को करोड़ों लाइन ऑफ कोड के फाउंडेशन की गहरी जानकारी है। इन्हीं कोड पर गूगल काम करता है। यानि मायर की गूगल के खाते में कई उपलब्धियां दर्ज है, जिनका इस्तेमाल बाद में याहू कर सकता है। अगर मायर की रणनीति काम करती है तो याहू फिर से अपने पुराने गौरव को हासिल कर सकेगा।



मायर के सामने चुनौती काफी बड़ी है। गूगल के पास एक विशाल यूजर समूह है वहीं याहू अपने यूजरों को बरकरार रखने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। याहू में लोगों का आत्मविश्वास तलहटी पर है। याहू को ठीक करने आए कई दिग्गज अब कंपनी छोड़ चुके हैं। कंपनी खुद को री-स्ट्रक्चर्ड करने के फेर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों को निकाल चुकी है। नए बिजनेस सेक्टरों में याहू की मौजूदगी नहीं बन पा रही है। इसलिए मायर की पहली प्राथमिकता ऐसा प्रोडक्ट पेश करना होगा, जो इसके शेयरहोल्डरों के साथ-साथ यूजरों को भी फायदा पहुंचाए। बहरहाल, मायर की निुयक्ति एक वजह से चर्चा में है। वह इस समय गर्भवती हैं। इतनी बड़ी कंपनी को अपनी इस शारीरिक स्थिति के साथ चलाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी। दुनिया भर में इस पर नजरें रहेंगी। बहरहाल, आकर्षक व्यक्तित्व वाली मायर की काबिलियत पर याहू को काफी भरोसा है। याहू के उच्च प्रबंधन को लगता है कि मायर का अनुभव उसे संकट से बाहर निकाल लेगा।



मायर ने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। बाद में यहीं वह सर्च डिजाइन जैसे विषय पर लेक्चर देती थीं। उनका विवाह जेकेरी बोग नाम के उद्योगपति से हुआ है। 2009 में उनका विवाह वोग मैगजीन के लिए एक शानदार फोटो फीचर बना। इसमें पहने गए उनके ड्रेस की बड़ी चर्चा रही जिसे मशहूर डिजाइनर नईम खान ने डिजाइन किया था। मारिसा ने 1999 में गूगल ज्वाइन किया था और वह इसकी कर्मचारी नंबर 20 थी। वह कंपनी की पहली महिला इंजीनियर थीं। गूगल में अपने 13 साल के कार्यकाल में उन्होंने लगभग सभी भूमिका निभाई। इंजीनियर,डिजाइनर, प्रोडक्ट मैनेजर और एक्जीक्यूटिव, ये सारी भूमिका उन्होंने बखूबी निभाईं। उन्होंने गूगल सर्च, गूगल इमजेज, गूगल न्यूज, गूगल मैप्स, गूगल बुक्स, गूगल प्रोडक्ट सर्च, गूगल टूल बार, आई गूगल और जीमेल को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। याहू इस दिग्गज इंजीनियर की दक्षता का फायदा उठाना चाहता है। उम्मीद है कि याहू में उनकी भूमिका गूगल की तरह ही सफल रहेगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment