ज़ेबमेट सिनेमा 1.8: एक बेहद सस्ता और पोर्टेबल मीडिया प्लेयर
Dainikbhaskar.com
| Oct 11, 2012, 17:22PM IST

महज़ एक ऑडियो प्लेयर की खूबियों अलावा इस मीडिया प्लेयर में एफएम रेडियो, वीडियो, टैक्स्ट, इमेज व्यूअर, ईबुक जैसे दूसरे फीचर भी होंगे। इसके टच और सिलेक्ट ऑप्शन से आपर ऑडियो ट्रेक और रीवाइंड या फॉरवर्ड भी कर सकते हैं।
यह डिवाइस MP3, WAV और WMA ऑडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। इसके साथ आपको हाईक्वालिटी के ईयर फोन और एक यूएसबी केबल भी मिलेगी। ऑडियो के लिए 3.5 mm का एक जैक भी लगा हुआ है। USB2.0 के ज़रिए इसे कंप्यूटर से भी जोड़ा जा सकता है।






