Home >> Gadgets >> Latest >> Zen Mobile Launches 9-Inch UltraTab A900 With Android 4.0 For Rs. 7,999
PICS: बड़ी स्क्रीन वाला एक कम दाम टैबलेट 'अल्ट्राटैब A900'
Dainikbhaskar.com
| Oct 19, 2012, 10:35AM IST

ज़ेन मोबाइल ने अपने पोर्टफोलियो में एक नया टैबलेट शामिल किया है। इस नए टैब का नाम ज़ेन अल्ट्रा टैब A900 है। कंपनी का कहना है कि यह ज़ेन मोबाइल की सबसे बेहतरीन तकनीक का नमूना है। नए टैबलेट में 4.0 एंड्रॉयड आइसक्रीम सैंडविच ऑपरेटिंग सिस्टम लगा हुआ है। इस टैबलेट की कीमत 7,999 रुपए रखी गई है। कंपनी ने इसकी शुरूआत के लिए होमशॉप18 से करार किया है। इस ऑनलाइन रीटेल स्टोर पर रिलीज़ होने के बाद ही यह टैबलेट बाज़ार में उतारा जाएगा।
तस्वीरों में देखिए क्या हैं इस नए टैबलेट अल्ट्रा टैब A900 के फीचर्स।








