विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Latest >> Zync-Launches-Indias-Cheapest-Android-4-Tab

लॉ़न्च हो गया देश का सबसे सस्ता टैबलेट कंप्यूटर!

बिजनेस ब्यूरो | Mar 21, 2012, 14:59PM IST
 
 


देश में सस्ते टैबलेट की मार्केट तेजी से बढ़ती जा रही और इस मांग को पूरा करने के लिए बड़ी से लेकर छोटी कंपनियां सस्ते टैबलेट बाजार में उतारने की तैयारी में लग गए हैं। जिंक ने देश का सबसे सस्ता एंड्रायड टैबलेट पेश किया है। जिंक जेड-990 भारत का सबसे सस्ता एंड्रायड टैबलेट है इसकी कीमत 8,990 रुपए है। इसका स्क्रीन साइज दूसरे टैबसेट्स की तरह 7 इंच है।


इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज का प्रोसेसर लगा है जबकि रैम 1 जीबी है। इस टैबलेट की इनबिल्ट मेमोरी 4 जीबी है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता  है। जिंक नोएडा बेस्ड एप्पल ग्रुप नाम की कंपनी है जिसका मुख्य बिजनेस हांगकांग में माइनिंग का है।


ऐप्पल ग्रुप ऑफ कंपनीज आशीष गर्ग ने कहा कि ‘जिंक जेड-990 भारत का पहला ऐसा 4.0 टैबलेट कंप्यूटर है जिसमें डाटा यूज को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही नया गैलरी एप्प, नया लॉक एक्शन, नया यूजर इंटरफेस और नई तरह का कैमरा है’।


जिंक जेड़-990 की कई विशेषताएं है इसमें वाई फाई 0.1 मेगापिक्सल कैमरा। यह एक्सटर्नल की बोर्ड, पेनड्राइव को सपोर्ट करता है। इसमें 3जी यूएसबी डोंगल, एचडीएमआई  पोर्ट और माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। इसका वजन महज 380 ग्राम है। टैबलेट एक साल की मैनुफैक्चरिंग वारंट के साथ मिलेगा।



 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment