विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> BJP Snubs Sidhdhu Over Statement On Keshubhai

गुजरात फतह के लिए कांग्रेस ने भी लगाई वादों की झड़ी

1 of 4 Photos
अहमदाबाद. भारतीय जनता पार्टी गुजरात में पटेल समुदाय की संभावित नाराजगी से डर गई है। यही वजह है कि पार्टी ने सांसद और स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू की लगाम कस दी है। पार्टी आलाकमान ने सिद्धू को निर्देश दिए हैं कि वे भाषणों में संयम बरतें।
 
सिद्धू ने गुजरात में पटेल समुदाय के बड़े नेता केशुभाई पटेल को जूनागढ़ की रैली में 'देशद्रोही' बताते हुए कहा था कि केशुभाई का बीजेपी से विश्वासघात गोमांस खाने जैसा है। इस बयान के मद्देनजर बीजेपी को आशंका है कि सिद्धू की गंभीर व्यक्तिगत टिप्पणियों से पटेल समुदाय नाराज हो सकता है। 
 
इस बीच, राज्‍य में चुनावी सरगर्मी तेज है। मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण गुजरात के आदिवासी इलाकों में चार बड़ी जनसभाएं कीं। ये इलाके पारंपरिक तौर पर कांग्रेस के गढ़ माने जाते रहे हैं। उधर, कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी करते हुए भाजपा को वादाखिलाफी करने वाली पार्टी बताया और कांग्रेस की ओर से वादों की झड़ी लगा दी। घोषणापत्र की कुछ बातें- 
-एक वर्ष में बैकलॉग की 62 हजार खाली जगहों पर नियुक्ति
- शिक्षण सामग्री सस्ती की जाएंगी
- राइट टू फॉरेस्ट लैंड एक्ट को 6 महीने में अमली जामा पहना दिया जाएगा
- जिला पंचायत अधिकारियों की शक्ति बढ़ाई जाएंगी।
- आदिवासी क्षेत्रों में संपूर्ण बिजली व पानी की सुविधा
- तमाम छोटे गांवों को शहरी मार्गो से जोडऩे की व्यवस्था
- सौराष्ट्र-कच्छ में उत्तत सिंचाई योजनाएं। मध्यम स्तर के डेमों का निर्माण
- असंगठित क्षेत्रों में मजदूरों के लिए बोर्ड की स्थापना और वेतन वृद्धि
- 15 हजार रुपए मासिक आय वाले व्यवसायियों को कर से मुक्ति
- अशिक्षितों के लिए शिक्षा की उत्तम व्यवस्था
 
 
 
ये भी पढ़ें- 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment