विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> Gujarat Poll

गुजरात चुनाव : दूसरे दौर में मोदी समेत 15 मंत्रियों की किस्मत दांव पर

1 of 3 Photos
अहमदाबाद। गुजरात में दूसरे चरण का मतदान सोमवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है। 12 जिलों की 95 विधानसभा सीटों पर 1.99 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे हैं। इनमें 95 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती सीट के सनिप पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। मोदी जब वहां पहुंचें तो सैकड़ों की तादाद में लोग उन्‍हें देखने के लिए वहां जुट गए थे।
 
32 राजनीतिक दलों के 820 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। भाजपा 95 सीटों पर और कांग्रेस 92 सीटों पर लड़ रही है। जीपीपी और बसपा 84-84 सीटों पर जोर लगा रही हैं। 284 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। मध्य गुजरात के पांच जिलों की 40, उत्तर गुजरात के पांच जिलों की 32, अहमदाबाद शहर की 17 और कच्छ जिले की छह विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। 13 दिसंबर को पहले चरण में 87 सीटों के लिए हुए मतदान में रिकॉर्ड 70.75 प्रतिशत मतदान हुआ था।
 
मोदी, श्वेता और जागृति की किस्मत दांव पर
 
दूसरे चरण के मतदान में मणिनगर सीट से मुख्यमंत्रीनरेंद्र मोदी का मुकाबला निलंबित आईपीएस संजीव भट्टकी पत्नी श्वेता भट्ट से होगा। वहीं भाजपा के पूर्व मंत्री हरेन पंड्या की पत्नी जागृति पंड्या एलिस ब्रिज सीट से जीपीपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा की ओर से राकेश शाह उनका सामना कर रहे हैं। 
 
केशुभाई से कांग्रेस को भी नुकसान 
 
केशुभाईपटेल के चुनावी समर में उतरने से सिर्फ हमें ही नहीं कांग्रेस को भी नुकसान होगा। यह दावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव थावरचंद गहलोत ने रतलाम प्रवास के दौरान किया। उन्होंने कहा गुजरात चुनाव में पार्टी 130 से 135 सीटें जीतेगी।
 
आगे पढ़ें, मोदी के पास विकास का कोई कॉन्सेप्‍ट नहीं : गोविंदाचार्य

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment