विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> Modi In Gujarat Assembly Polls

'अयोध्या में एक इंच ज़मीन नहीं छोड़ेंगे मुसलमान'

1 of 6 Photos
हैदराबाद. अयोध्या में मंदिर-मस्जिद का मुद्दा फिर से गर्माता लग रहा है। हैदराबाद से लोकसभा सांसद असादुद्दीन ओवैसी (तस्वीर में) ने कहा है कि मुसलमान अयोध्या में ढहाई गई बाबरी मस्जिद की एक इंच जमीन नहीं छोड़ेंगे। मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष ओवैसी ने कहा कि बाबरी मस्जिद मामले में हर कदम पर मुसलमान छले गए हैं। ओवैसी ने कहा कि देश में शांति और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए न्याय किया जाना चाहिए। (नरेन्द्र मोदी की जीत के लिए काशी में संतों का शंखनाद)
 
ओवैसी यहां एमआईएम मुख्यालय दारुस्सलाम में रविवार रात युनाइटेड मुस्लिम ऐक्शन कमिटी द्वारा आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित कर रहे थे। यह सभा विवादित ढाचे को ढहाए जाने की 20वीं बरसी से पहले आयोजित की गई थी। अयोध्या में विवादित ढाचे को 06 दिसंबर, 1992 को ढहा दिया गया था। बाबरी मामले का पूरा ब्यौरा पेश करते हुए ओवैसी ने मुसलमानों से आग्रह किया कि उन्हें कानूनी लड़ाई में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की सफलता के लिए दुआ करनी चाहिए। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा 30 सितंबर, 2010 को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाई कोर्ट ने 2.77 एकड़ विवादित भूमि को हिंदुओं और मुसलमानों के बीच तीन भागों में बांटने का निर्देश दिया था। इसमें से दो हिस्सा भूमि हिंदू संगठनों को दिया जाना था, जबकि बाकी एक-तिहाई हिस्सा मुसलमानों को दिया जाना था। (चिदंबरम होंगे पीएम पद के उम्‍मीदवार?)
 
युनाइटेड मुस्लिम ऐक्शन कमिटी के संयोजक अब्दुल रहीम कुरैशी ने कहा कि विवादित ढाचे के ढहाए जाने से धर्मनिरपेक्षता और न्याय की हत्या हो गई। उन्होंने कहा कि मुसलमान इस हादसे को कभी भी नहीं भूल पाएंगे। हालांकि,  मुस्लिम जगत के कई जानकार यह कहते हैं कि अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला होगा, वह मुसलमानों को मंजूर होगा। वकील और मुस्लिम धर्म से जुड़ी कुछ प्रमुख संस्थाओं के सदस्य जफरयाब जिलानी ने हाल ही में एक टीवी चैनल से बातचीत में ऐसी बात की थी। 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment