विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> Narendra Modi Attended 285 Meetings In 15 Days

मोदी ने कांग्रेसी को छकाया? पहुंचे बापू की शरण में

1 of 5 Photos
अहमदाबाद. दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी (मोदी के मुंह में गुंडों की जुबानः कांग्रेस) का अध्यात्मिक गुरु मुरारी बापू की शरण में जाने पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस के नेता शक्ति सिंह गोहिल का दावा है कि उन्हें भी वहां पहुंचाना था लेकिन मोदी को इसकी भनक लग गई और वो पहले पहुंच गए। रविवार को गांधीनगर में मोरारी बापू के कार्यक्रम का आखिरी दिन है। सबसे पहले यहां पहुंचने के साथ ही मोदी ने मंच पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया और फिर लोगों के बीच अगली कतार में जाकर बैठ गए। (नरेंद्र मोदी के पास विकास का कॉन्सेप्ट नहीं : गोविंदाचार्य)
 
मोदी के लिए इस बार के विधानसभा चुनाव शायद सबसे महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। मोदी के समर्थक उम्मीद कर रहे हैं कि गुजरात विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर उनके नेता राष्ट्रीय राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ाएं। शायद यही वजह है कि नरेंद्र मोदी के लिए गुजरात चुनाव बेहद अहम हैं और इसे जीतने के लिए वे 1 दिसंबर के बाद से 15 दिनों में 285 सभाएं कर चुके हैं। यानी औसतन हर रोज मोदी ने 19 रैलियों को संबोधित किया है। गुजरात में सोमवार को दूसरे और अंतिम चरण में 95 सीटों के लिए मतदान होगा। नतीजे 20 दिसंबर को आएंगे। (सर क्रीक मामले में वाजपेयी के समय चुप क्यों थे मोदी : मनीष तिवारी
 
इतनी व्यस्त दिनचर्या के बीच 62 साल के मोदी अपनी पीठ दर्द, पैरों में सूजन और खराब गले की समस्या को नजरअंदाज करते रहे हैं। (सर क्रीक जमीन नहीं, जिगर का टुकड़ा, अलग नहीं होने दूंगा : मोदी)
 
 
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment