नई दिल्ली. टीवी चैनलों के एग्जिट पोल गुजरात में नरेंद्र मोदी की धमाकेदार जीत का दावा कर रहे हैं। देश के तमाम बड़े टीवी चैनलों के एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी की जबरदस्त जीत बताई जा रही है।
आजतक के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 118 से 128 के बीच सीटें मिलने की संभावना बताई जा रही है। वहीं कांग्रेस को 50-56 तक सीटें मिलने की संभावना है। जेपीपी को 1-2 सीटें मिल सकती है जबकि 1 सीट अन्य के खाते में जा सकती है।
न्यूज 24 के एक्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 140 जबकि कांग्रेस को 40 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं इंडिया टीवी और सी-वोटर के एक्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 124 जबकि कांग्रेस को 54 सीटें मिलने की संभावना है। 4 सीटें अन्य के खाते में जा सकती है।
एबीपी न्यूज के शुरुआती एग्जिट पोल के मुताबिक सौराष्ट्र की 54 सीटों में से 42 पर बीजेपी जबकि 11 कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है जबकि केशुभाई पटेल की पार्टी गुजरात परिवर्तन पार्टी को मात्र 1 सीट मिलती दिख रही है।
वहीं दक्षिण गुजरात की 35 में से 27 सीटें भाजपा 6 कांग्रेस और 2 अन्य के खाते में जाती दिख रही हैं। वहीं मध्य गुजरात की 40 में से बीजेपी को 15 कांग्रेस को 22 और अन्य के खाते में तीन सीटें बताई जा रही हैं।
वहीं अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल में भाजपा को 127 जबकि कांग्रेस को 51 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है। 4 सीटें अन्य के खाते में बताई जा रही है।