गांधीनगर। ‘वायब्रंट गुजरात द ग्लोबल ट्रेड शो-2013’ में सौर ऊर्जा से उड़ने वाले विमान का मॉडल पेश किया गया, जिसे देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गुजरात में सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करने का अभियान चल रहा है, इसे ध्यान में रखते हुए बेल्जियम और इटली की कंपनियों ने यह प्रोजेक्ट यहां पेश किया।
खास बात यह है कि सोलर विमान के लिए जरूरी केटलुक मटीरियल गुजरात में ही तैयार हो रहा है। बेल्जियम और इटली की कंपनी इस विमान का निर्माण कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट को ‘सोलर इम्पल्स’ नाम दिया गया है।
इस विमान से जुड़ी अन्य जानकारियों व गुजरात में इसका मटीरियल कहां तैयार हो रहा है, जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...