विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Ahmedabad >> Blast Accused Said I Want To Fly The Flag

आतंकी बोला, 'मैं भारत का नागरिक हूं, 15 अगस्त को झंडा फहराना चाहता हूं'

1 of 9 Photos

अहमदाबाद। गुजरात की हाई सिक्युरिटी वाली साबरमती जेल में आतंकवादी एक नहीं पांच सुरंगें खोद रहे थे। यही नहीं, एक सुरंग तो जेल की दीवार के नीचे से होते हुए 30 फुट आगे तक जा चुकी थी। यह खुलासा हुआ है क्राइम ब्रांच की ओर से की जा रही सुरंग मामले की जांच में। कई जेल कर्मचारियों ने सुरंग की लंबाई कम दिखाने के लिए करीब 75 फुट का हिस्सा मिट्टी डालकर बंद कर दिया था। अब 20 कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है। साबरमती जेल में सुरंग खोदे जाने का मामला 12 फरवरी को सामने आया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आतंकी जेल से फरार होने के बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान भागने की फिराक में थे।

ताजा जानकारी के मुताबिक गुजरात बम ब्लास्ट के आरोपी 55 आतंकी जिन चार कोठरियों में बंद थे, वहीं से इस काम को अंजाम दे रहे थे। इन कोठरियों से खोदी गई सुरंगें आगे जाकर एक स्थान पर आपस में मिल रही थीं। वहां से एक ही सुरंग आगे की दिशा में खोदी जा रही थी। आतंकी इन छोटी सुरंग को छुपाने में कामयाब रहे। इनका 15 फरवरी को जेल से फरार होने का मंसूबा था। इसके लिए उन्होंने बैरक की ग्रिल भी ढीली कर दी थी। आतंकियों ने कुल मिलाकर 135 फुट तक सुरंग खोद ली थी।

ब्लास्ट केस और जेल में सुरंग खोदने वाले आरोपी मोहम्मद अंसारी ने कोर्ट से कहा कि 'मैं भारत का नागरिक हूं और हर 15 अगस्त व 26 जनवरी को अपने घर पर झंडा फहराना चाहता हूं'। मुझे क्राइम ब्रांच बहुत परेशान कर रही है। अगर मैंने गुनाह किया है तो अदालत मुझे गोली मारने का आदेश करे।


आगे पढ़ें तस्वीरों के साथ कि किस तरह सिर्फ थाली और चम्मच की मदद से खोदी डाली थी इन आतंकियों ने 214 फुट की सुरंग...


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
 
 
 
 
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment