अहमदाबाद। हाल ही में एसजी हाईवे रोड पर अंधी रफ्तार से बीएमडब्ल्यु कार भगा रहे विस्मय नामक युवक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बीएमडब्ल्यु कार से टकराई हवा में लगभग 20 फीट ऊपर उछली थी। इनमें से एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
इतना ही नहीं, शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर और शहर के पूर्व मेयर के बेटे विस्मय ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए एक्सीडेंट की फोटो भी अपने मोबाइल से खींची थी और उन्हें फेसबुक पर अपलोड भी कर दिया था। दो युवकों की मौत के बाद भी विस्मय को यही गुमान था कि उसका अमीर और प्रसिद्ध परिवार उसे बचा लेगा।
इसके विरोध में पूरे शहर में पिछले एक सप्ताह से बवाल मचा हुआ है और हजारों की संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने विस्मय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन अब इसके साथ ही विस्मय के पिता यानी की डॉ. अमित शाह का आपराधिक इतिहास सामने आ रहा है। इसके चलते पुलिस को डॉ. शाह के खिलाफ वारंट निकालने की जरूरत पड़ गई है। हालांकि पुलिस शाह को गिरफ्तार कर पाती, इससे पहले ही वे भूमिगत हो गए हैं।
आगे पढ़िए शहर के इस अमीर घराने के बाप-बेटों की करतूत...