सुरंग कांड : जेल में बंद आईएम आतंकियों से होगी पूछताछ

अहमदाबाद। साबरमती मध्यस्थ जेल सुरंग कांड के संदर्भ में गुजरात पुलिस महाराष्ट्र-दिल्ली की जेल में बंद इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के आतंकियों से पूछताछ करेगी। इसके लिए जांच दलों को रवाना किए जाने की जानकारी मिली है।
क्राइम ब्रांच सहित गुजरात की एजेंसियां इस कांड की छानबीन कर रही है। दूसरी ओर खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि सुरंग के जरिए जेल से फरार होने का मंसूबा पाले आतंकियों के निशाने पर कुछ राजनीतिज्ञ तथा हिंदूवादी नेता थे।
एजेंसियों ने यह भी आशंका जताई है कि आईएम अब बम विस्फोट के षड्यंत्र की बजाय इंडिविज्युअल टार्गेट किलिंग का
मंसूबा पाल रहा है। हालांकि शागिर्द न होने की वजह से साबरमती सहित देश की अलग-अलग जेलों में बंद आतंकियों को फरार करवाने की साजिश रची थी। इन पहलुओं को ध्यान में रख क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग महाराष्ट्र-दिल्ली के लिए रवाना किए हैं।






