राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
इशरत फर्जी मुठभेड़ में गुजरात के आईपीएस अधिकारी गिरीश सिंघल गिरफ्तार
divyabhaskar network
| Feb 22, 2013, 11:59AM IST

नई दिल्ली। सीबीआई ने इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में गुरुवार को गुजरात के आईपीएस अधिकारी गिरीश सिंघल को गिरफ्तार कर लिया। सिंघल 2001 बैच के आईपीएस हैं। मुठभेड़ के समय क्राइम ब्रांच में सहायक पुलिस आयुक्त थे। इस मामले में नौ साल में यह पहली गिरफ्तारी है।
सीबीआई अधिकारियों ने दिल्ली में बताया कि सिंघल को अहमदाबाद में गिरफ्तार किया गया है। उनके घर और कार्यालय में तलाशी जारी है।
सिंघल अभी स्टेट क्राइम रिकॉर्डस ब्यूरो में एसपी हैं। सीबीआई ने एफआईआर में कहा है कि सिंघल ने उस मुठभेड़ में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इसे गुजरात हाई कोर्ट द्वारा गठित एसआईटी ने जांच के बाद फर्जी मुठभेड़ बताया।









