अहमदाबाद। वैसे तो वैलेन्टाइन डे को प्रेम पर्व का प्रतीक माना जाता है, लेकिन दिनों-दिन इसकी पहचान अश्लील पर्व के रूप में बनती जा रही है। सच कहें तो प्रेम के नाम पर इस पर्व को भी बाजारवाद ने ही जकड़ रखा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि वैलेंटाइन-डे गिफ्ट्स के नाम पर बाजार में हजारों की तादात में खुलेआम उत्तेजक साहित्य और वस्तुएं भी बेची जा रही हैं। सीधे शब्दों में कहा जाए तो इन वस्तुओं के व्यापारी और विक्रेता यह अच्छी तरह से जानते हैं कि इस पर्व का मुख्य केंद्र युवा ही हैं।
फिलहाल हम बात कर रहे हैं गुजरात के अहमदाबाद शहर की, जहां वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट्स की दुकानों में युवाओं की जबर्दस्त भीड़ थी, वहीं बड़ी संख्या में लोग इन गिफ्ट्स का विरोध करने सड़कों पर उतरे हुए थे। यहां बात सिर्फ अश्लील ग्रीटिंग्स तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि कई दुकानों में तो बिंदास रूप से (बतौर गिफ्ट आयटम) सेक्स ट्वॉयज भी बेचे जा रहे थे।
जब इसकी सूचना शहर के जागृत लोगों तक पहुंची तो विरोध की आग कई जगह फूट पड़ी। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि कई दुकानों में तो सेक्स ट्वॉयज खुलेआम ही नजर आ रहे थे और लड़के ही नहीं, बल्कि लड़कियां भी ऐसे गिफ्ट्स खरीद रही थीं। वैलेंटाइन डे गिफ्टस के नाम पर कई जगह ऐसी सामग्री बिकती नजर आईं।
देखें तस्वीरों में कि क्या-क्या सामान था बाजारों में उपलब्ध...