राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
गांव...जहां है एसी स्कूल, सीसीटीवी, वाईफाई और हर घर को मिनरल वाट
प्रमोद पंड्या | May 13, 2012, 13:55PM IST

सरपंच हिमांशु पटेल कहते हैं कि तीन टेलीकॉम टावर लगने के बाद वाईफाई के जरिए पूरा गांव ऑनलाइन नेटवर्क से जुड़ जाएगा। विभिन्न सरकारी?निजी क्षेत्र की योजनाओं और रोजगार संबंधी आवेदन गांव के युवा घर बैठे ही कर सकेंगे।
गांव में 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी केबलिंग का काम हो चुका है। इसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षा है। साथ ही इससे साफ?सफाई बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। गंदगी फैलाते वक्त लोगों को भय रहेगा कि पंचायत उन्हें पकड़ सकती है। साढ़े छह लाख रुपए की लागत से ये दोनों सुविधाएं अगले एक माह में पूरी हो जाएंगी। ग्राम पंचायत ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर टोकन दर पर शुद्घ पानी की आपूर्ति करती है।
और भी बहुत कुछ है इस गांव में
- गांव में पांच प्राथमिक स्कूल। इनकी सभी 27 कक्षाओं में सीसीटीवी।
- सभी ग्रामीणों को पंचायत की ओर से आकस्मिक बीमा कवर देने की तैयारी।
- विकास?सुविधाओं संबंधी शिकायतों के लिए हैल्पलाइन नंबर। ऑटो आंसरिंग सिस्टम लगाया है। दो दिन में शिकायत निवारण की व्यवस्था।
- वर्ग एक से सात तथा आठ से 11वीं में पढऩे वाले 950 विद्यार्थियों को पंचायत की ओर से नि:शुल्क स्टेशनरी।
- गांव के लाउडस्पीकर नेटवर्क पर सरपंच अपने मोबाइल से ही सूचना दे सकता है।





