विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> Actor Vinod Khanna Addresed Meeting In Vadodra

'बोल कांग्रेस अब की बार तेरे साथ क्या सुलूक किया जाए?'

1 of 9 Photos

वडोदरा। बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा के पूर्व सांसद विनोद खन्ना शनिवार को भाजपा का प्रचार करने वडोदरा शहर पहुंचे। उन्होंने यहां चार सभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर विनोद खन्ना ने लोगों से निवेदन किया कि वे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: भारी बहुमत से विजयी बनाकर प्रधानमंत्री की गद्दी तक पहुंचाएं।

 

जनसंबोधन में फिल्मी डायलॉग द्वारा पूछा, 'मार दिया जाए कि छोड़ दिया जाए, बोल कांग्रेस अब कि बार तेरे साथ क्या सुलूक किया जाए?' विनोद खन्ना का यह डायलॉग सुनकर मैदान से आवाज आई 'मार दिया जाए', जिसे सुनकर अभिनेता खुश हो गए।

 

कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए विनोद खन्ना ने कहा, एक तरफ जहां रोजाना कांग्रेस सरकार के घोटालों की खबर आ रही है, वहीं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात के विकास की चर्चा देश-विदेश में है।

 

विनोद खन्ना का फिल्मी अंदाज चारो सभाओं में दिखाई दिया। उन्होंने न केवल केंद्र सरकार पर निशाना साधा, बल्कि लोगों काफी मनोरंजन भी किया। विनोद खन्ना ने माणेजा, गंगोत्री अपार्टमेंट, गोरवा और दिवालीपुरा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।


देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें....


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment