राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
1000 करोड़ रुपए का निवेश कर अदाणी ग्रुप यहां बनाएगा लग्जीरियस मकान
divyabhaskar network
| Dec 10, 2012, 12:58PM IST

अहमदाबाद। गुजरात की अग्रणी कार्पोरेट कंपनी अदाणी ग्रुप की रियल एस्टेट के साथ जुड़ी कंपनी अदाणी रियलिटी ने प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए 1000 करोड़ रुपए निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी दिल्ली स्थित एम-2 ग्रुप से मिलकर इस नए प्रोजेक्ट को पूरा करेगी।
यानी की अदाणी ग्रुप रियल एस्टेट में एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहा है। कंपनी के इस नए प्रोजेक्ट का नाम 'ऑइस्टर ग्रांड' है, जो गुडग़ांव में द्वारका एक्सप्रेस के पास 40 एकड़ जमीन पर आकार लेगा।
इस बारे में एलएलपी के सीईओ अमित देसाई ने कहा कि इसके साथ ही कंपनी की अहमदाबाद, मुंबई और कोच्ची मे भी कुछ ऐसे ही अन्य प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना है।






