अहमदाबाद। देश के प्रख्यात उद्योगपति व अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी के बेटे करण अदाणी व परिधि श्रॉफ 13 फरवरी को विवाह-सूत्र में बंध गए। इस विवाह का पहला रिसेप्शन 15 फरवरी को अहमदाबाद के कर्णावती क्लब में आयोजित हुआ। रिसेप्शन में विदेशी युवतियां भी परफॉर्म के लिए बुलाई गई। रिसेप्शन में युवतियां कुछ इस अंदाज में जमीन पर उतरीं कि मानो स्वर्ग से परियां उतर रही हों। रिसेप्शन को यादगार बनाने के लिए इस तरह के कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
इसके अलावा पूरे ग्राउंड को महंगे क्रिस्टल से सजाया गया था। रोशनी पड़ते ही ये पूरा मैदान चांदी की तरह चमचमाता हुआ नजर आया। इस रिसेप्शन में लगभग 4 हजार मेहमानों की मौजूदगी रही, जिसमें केंद्र व राज्य के कई प्रमुख राजनीतिज्ञों के अलावा उद्योगपति भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी को करण व परिधि की शादी गोवा के ग्रांड हयात होटल में हुई। आपको बताते चलें कि करण की मंगेतर परिधि के पिता सिरिल श्रॉफ देश की शीर्ष लॉ-फर्म में शुमार अमरचंद एंड मंगलदास के मैनेजिंग पार्टनर हैं। परिधि मुंबई में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं।
देखें तस्वीरें...