विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> Advance Booking For Bands For Victory In Election

मतगणना से पहले ही कर ली है भाजपा उम्मीदवारों ने बैंडबाजों की बुकिंग

divyabhaskar network | Dec 19, 2012, 12:21PM IST
 
 


भावनगर। गुजरात में चुनावी धूम शांत हो गई है और अब सबकी निगाहें 20 दिसंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं। लेकिन मतगणना से पहले ही भाजपा के कई उम्मीदवार अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। इतना हीं नहीं, कईयों ने तो विजय रैली की तैयारियां भी पूरी कर रखी हैं। इसके लिए बैंड-बाजों की एडवांस बुकिंग भी हो चुकी है।

 

पिछले चुनावों की तुलना में इस बार गुजरात में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। हालांकि भाजपा की जीत की आशा तो पहले से ही थी, लेकिन मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों ने भाजपाईयों को और खुश कर दिया है। आमतौर पर मतगणना के दिन बैंड-बाजों की भारी कमी हो जाती है, इसलिए कई भाजपा उम्मीदवारों ने इनकी एडवांस बुकिंग करवा ली है।

 

बैड-बाजों की बुकिंग के साथ ही कार्यकर्ताओं को अबील, गुलाल, फूल व फूलों के हार तैयार करवाने के निर्देश भी दे दिए गए हैं, ताकि एन वक्त पर इन वस्तुओं की कमी का सामना न करना पड़े।

 

आपको बताते चलें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में हुआ है। पहला 13 दिसंबर को और दूसरे चरण का मतदान 17 दिसंबर को हुआ है। 20 दिसंबर को मतगणना होनी है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment