विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> After European Union Now America Praised To Modi

यूरोपियन यूनियन के बाद अब अमेरिकी संसद में मोदी की भरपूर तारीफ

1 of 4 Photos

गांधीनगर। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमेरिका में जारी 'पतझड़' खत्‍म हो सकता है। भले ही अमेरिका अभी तक आधिकारिक तौर पर नरेंद्र मोदी को वीजा न देने की नीति पर कायम है, लेकिन वहां अब उनके पक्ष में माहौल तेजी से बदल रहा है। अमेरिका के एक सांसद ने मोदी की जबरदस्‍त तारीफ की है। इस सांसद ने अमेरिकी सरकार से कहा है कि वह मोदी की दूरदृष्टि और विचारों का खुले तौर पर और पूर्ण रूप से समर्थन करे, क्‍योंकि मोदी के असाधारण नेतृत्व के चलते ही उनका राज्य अब भारत की आर्थिक महाशक्ति है।

अमेरिकी सांसद एफ एच फालेओमावेगा ने अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा में दिए अपने संबोधन में कहा कि ऐसी सफलता के साथ मैं यह पूरी उम्मीद करता हूं कि अमेरिका अब गुजरात के प्रति नया नजरिया अपनाएगा और मुख्यमंत्री मोदी के विचारों को पूर्ण और खुले ढंग से समर्थन करेगा क्योंकि वह पूरे विश्व के लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए घरेलू और विदेशों में नौकरियां सृजित करके विश्व अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। 
 
अमेरिकी प्रतिनिधिसभा में गैर मतदान प्रतिनिधि फालेओमावेगा अमेरिकी कांग्रेस में अमेरिका सामोआ का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह एशिया, प्रशांत और वैश्विक पर्यावरण की हाउस फॉरेन अफेयर्स सबकमेटी में डेमोक्रेटिक रैंकिंग सदस्य हैं। वह अमेरिकी कांग्रेस के एकमात्र सदस्य हैं जो कि 113वीं कांग्रेस में गुजरात के मुख्यमंत्री के खुले समर्थन में सामने आए हैं। 
 
फालेओमावेगा ने कहा कि मोदी की दूरदृष्टि असामान्य है, उनका नेतृत्व असाधारण है। उन्होंने कहा कि उनके असाधारण नेतृत्व के चलते गुजरात अब आर्थिक शक्ति है और फोर्ड और जनरल मोटर्स जैसी कंपनियां कारखाने लगा रही हैं। यह एक ऐसा कदम है जो अमेरिका.भारत व्यापार एवं निवेश को मजबूती प्रदान करने का वादा करता है। 
 

हालांकि अपने देश में अभी मोदी को आलोचनाएं झेलनी ही पड़ रही हैं। अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि यदि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो पूरी दुनिया में देश की छवि खराब होगी। उन्होंने कहा, ‘जिस नेता को अमेरिका में प्रवेश नहीं करने दिया हो वह नेता प्रधानमंत्री बनेगा तो दुनिया में अच्छा मैसेज नहीं जाएगा।’ (शबाना का पूरा बयान आगे के स्‍लाइड में पढें)।


आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment