राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
दुनिया के टॉप 15 शहरों में अहमदाबाद, न्यूयॉर्क और लंदन को देगा मात
Agency
| Jun 09, 2012, 13:07PM IST

विश्व की प्रतिष्ठित मैग्जीन ‘फाच्यरुन’ द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है। पत्रिका ने सर्वे किया है कि भविष्य में दुनिया के बिजनेस हब कहां-कहां होंगे। पत्रिका ने इस संबंध में दुनिया के 15 महानगरों की एक सूची जारी की है, जिसमें भारत के दो शहर अहमदाबाद और गुड़गांव शामिल हैं।
अहमदाबाद, गुजरात की पूर्व राजधानी भी रही है। राज्य की हाईकोर्ट भी यहीं स्थित है। इसके साथ ही अहमदाबाद भारत का सातवां सबसे बड़ा मेट्रो शहर है। इसके अलावा यहां का टेक्सटाइल उद्योग दुनिया भर में नामचीन है। यहां के फार्मास्युटिकल और कैमिकल उद्योग के साथ-साथ इन्फ्रास्टट्रक्चर का भी जबर्दस्त विकास हो रहा है। इसी की नतीजा तो है कि यहां टोरंेट फार्मा, बॉश रेक्सरोथ, जायडस केडिला जैसी विख्यात कंपनियां मौजूद हैं।
अन्य 13 शहरों की सूची :
शहर देश
चेंगडु चीन
चोंगक्विंग चीन
मॉस्को रूस
बुखारेस्ट रोमानिया
रिगा लाताविया
एल्ग्रेड सर्बिया
मिन्स्क बेलारूस
स्कोप्जे मैसेडोनिया
मोंटेवीडियो उरुग्वे
पनामा सिटी पनामा
एडिस अबाबा इथोपिया
बेरूत लेबनान






