विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Ahmedabad >> Americal Mp Demand Issue Visa To Modi

अमेरिकन सांसद ने की मोदी को वीजा देने की मांग, मुस्लिमों में रोष

Agency | Apr 26, 2012, 00:59AM IST
 
 

अहमदाबाद। अमेरिका के सांसद ने सेक्रेटरी ऑफ स्टेट, हिलेरी क्लिंटन को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को डिप्लोमेटिक वीजा देने के मुद्दे पर विचार करने का अनुरोध किया है, जिसे लेकर अमेरिका में बसने वाले मुस्लिमों ने सख्त एतराज जताया है।


इस संदर्भ में अमेरिका के कांग्रेसमैन और कंजरवेटिव रिपब्लिकन पार्टी के दाएं हाथ माने वाले जो वॉल्स ने हिलेरी क्लिंटन को पत्र लिखकर मोदी को वीजा दिए जाने का अनुरोध किया है।


इस पत्र का खुलासा होते ही अमेरिकन मुस्लिमों ने बुधवार को स्टेट डिपार्टमेंट से मोदी को वीजा दिए न दिए जाने की पॉलिसी में किसी तरह का फेरबदल न करने की मांग की है। हालांकि मोदी को वीजा दिए जाने या न दिए जाने पर क्लिंटन की ओर से अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।


उल्लेखनीय है कि 2002 के गोधरा कांड और उसके बाद भड़के सांप्रदायिक दंगों में मोदी प्रशासन का नाम उछलने के बाद अमेरिका ने 2005 में मोदी को वीजा देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद से अब तक अमेरिका ने मोदी को वीजा जारी नहीं किया है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment