विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Surat >> Amin Joined The BJP Will Return In 6 Months

गहलोत का दावा : 6 महीने में ही वापस लौट आएंगे अमीन

1 of 4 Photos

सूरत। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने के लिए सूरत पहुंचे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जिस प्रकार राज ठाकरे उत्तर प्रदेश एवं बिहार के लोगों का विरोध करते हैं, वैसा गुजरात में न हो इसके लिए भी आपको अपने प्रत्याशी को विजयी बनाना चाहिए। नरहरि अमीन के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, नरहरि अमीन के भाजपा में जाने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा।



इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि फिलहाल अमीन भले ही भाजपा में गए हैं किन्तु वे वहां ज्यादा वक्त नहीं रह सकेंगे। इस तरह कांग्रेस से भाजपा में गए लोगों का इतिहास बताता है कि वे कुछ समय बाद वापस पार्टी में लौट आते हैं। वजह है कि वहां घुटन महसूस करते हैं। भाजपा में कांग्रेस जैसी आजादी नहीं होती। गहलोत ने उम्मीद जताई कि अमीन छह महीने में ही वापस आ जाएंगे।


आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment