अहमदाबाद. गुजरात के आज के एक गांधी के बारे में दिव्य भास्कर में खबर छपने के बाद लोग हैरान हैं। इसके बाद लोगों ने तय किया है कि अब इस करोड़पति 'भिखारी' को कोई भीख नहीं देगा।
एनआईडी के पास मुकुंद गांधी का करोड़ों रुपये का बंगला है लेकिन यह बुजुर्ग हर रोज अहमदाबाद के जमालपुर मार्केट के पास तीन घंटे भीख मांगता था। अब लोगों में इस बात को लेकर काफी हैरानी है कि जो आदमी हर रोज यहां भीख मांगता था वह हकीकत में करोडपति है, और उनका खुद का बंगला, गाड़ी, नौकर-चाकर है। दिव्य भास्कर में यह खबर छपने के अगले दिन जमालपुर मार्केट में उस जगह पर, जहां मुकुंद भीख मांगते थे, एक बड़ा बोर्ड लगा दिया गया है (रिलेटेड आर्टिकल में तस्वीरें देखिए) । इस बोर्ड पर दिव्य भास्कर में मुंकुद गांधी के बारे में छपी खबर पेस्ट की गई है। साथ में सूचना दी गई है कि इस आदमी को अब कोई भीख नहीं देगा।
जमालपुर एरिया के कई लोगों ने मुकुंद गांधी नाम के करोड़पति भिखारी को लेकर अपना गुस्सा व्यक्त किया था। जाकिर पठान नाम के स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “मुकुंद गांधी गरीबों के हक की भीख ले गये हैं। कुदरत उनको माफ नहीं करेगी।” अमीना बीबी नाम की एक महिला ने भी रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब कभी कोई उनको भीख नहीं देगा।
तस्वीरों में देखें, करोड़पति गांधी को अब लोग नहीं देंगे भीख
करोड़पति 'गांधी', जो टाइम पास के लिए मांगता है भीख
अब तीन लाख रुपये होगी आयकर छूट की सीमा!