विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> BJP Invitation Sent To Modi And Rss Muslims

मोदी को बीजेपी तो मुसलमानों को आरएसएस ने भेजा न्‍यौता

dainik bhaskar network | Oct 05, 2012, 17:22PM IST
 
 

नई दिल्‍ली। भाजपा ने नरेंद्र मोदी और आरएसएस ने मुसलमानों को तवज्‍जोह दी है। बिहार में भाजपा हुंकार रैली करने वाली है। रैली मार्च में होगी, लेकिन उसने अभी ही ऐलान कर दिया कि इस रैली में नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके लिए उन्‍हें अभी से न्‍यौता भेजा जा चुका है।


भाजपा के इस ऐलान को नीतीश कुमार को उकसाने वाला ऐलान माना जा रहा है। कुमार लगातार मोदी से 36 का आंकड़ा बनाए रखते हैं उनकी पार्टी जेडी(यू) के अध्‍यक्ष और एनडीए के संयोजक शरद यादव ने भी गुरुवार को मोदी पर परोक्ष रूप से हमला बोला था।


यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री पद के लिए बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से अच्‍छा और कोई नाम नहीं हो सकता है। इस बीच, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी एक बयान दिया है। गुरुवार को उन्‍होंने रांची में कहा कि हिंदुस्‍तान में रहने वाले सभी हिंदू हैं। उन्‍होंने मुसलमानों से संघ में आने की अपील भी की।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment