अहमदाबाद। मंगलवार सुबह से अस्पताल से लापता भाजपा विधायक जेठा भरवाड मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद अंतत: सामने आ गए। जेठा भरवाड का इस मामले में अब कहना है कि वे फरार नहीं हुए थे, बल्कि घर आ गए थे।
भरवाड को कल शाम को शहर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उल्लेखनीय है कि सोमवार को गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान था। इसी बीच मध्य गुजरात के शहेरा तालुका के तरसंग गांव में जेठाभाई भरवाड और कांग्रेस कार्यकर्ताओं बीच हिंसक विवाद हो गया था। कथित तौर पर कांग्रेस समर्थकों ने भरवाड पर पथराव कर दिया था और बचाव में भरवाड के सुरक्षाकर्मी ने आठ राउंड गोलियां चला दीं थीं।
घटना में जेठा भरवाड, अंगरक्षक, चालक तथा अन्य तीन व्यक्ति जख्मी हुए थे। भरवाड को इलाज के लिए शाम को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।, लेकिन आज तड़के साढ़े तीन बजे से वे अस्पताल से गुम हो गए थे। भरवाड को उनके निजी वाहन से अस्पताल लाया गया था। इस समय उनके साथ हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल सहित 7 पुलिसकर्मी थे।
आगे पढ़ें तस्वीरों के साथ...