राजकोट। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में गिनती के दिन शेष रह गए हैं। इसलिए तमामा दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतार दिया है। राजकोट में बीते दिन बॉलीवुड के कलाकार असरानी ने कांग्रेस के लिए प्रचार किया।
शहर के परसाणा नगर में क्षेत्र में उन्होंने खुली जीप से रोड-शो किया और कांग्रेस को जिताने का अनुरोध किया। असरानी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर पर असरानी भी लोगों का मनोरंजन करने से नहीं चूके।
उन्होंने 'शोले' फिल्म का अपना प्रसिद्ध डायलॉग...'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं' भी सुनाया। रोड शो के दरमियान कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताभी बड़ी संख्या में असरानी की रैली में जुड़े।
देखें असरानी के रोड-शो की झलकियां....