विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Rajya vishesh >> Bollywood Actor Sanjiv Kumar Auditorium In Surat

‘संजीव कुमार ऑडिटोरियम’ : कलाकारों के लिए अब एक और मुकाम

अरविंद गोंडालिया | May 02, 2012, 13:54PM IST
 
 

सूरत। शहर के पाल एरिया में संजीव कुमार ऑडिटोरियम जल्द ही मल्टीमीडिया, म्युजिक, लैटेस्ट लाइटिंग सिस्टम जैसी अनेक आधुनिक सुविधाओं के साथ आकार लेने जा रहा है। इस ऑडिटोरियम के आगामी कुछ महीनों में चालू हो जाने की पूर्ण संभावना है।


उल्लेखनीय है कि शहर में गांधी स्मृति भवन की भी नए मेकअप के साथ बीते मंगलवार को ओपनिंग हो गई है। गांधी स्मृति भवन और अब संजीव कुमार ऑडिटोरियम के तैयार हो जाने के बाद कलाकारों को एक और आधुनिक मुकाम मिल जाएगा।


यह ऑडिटोरियम मशहूर बॉलीवुड अभिनेता स्व. संजीव कुमार उर्फ श्री हरिलाल जरीवाला के नाम पर रखा गया है। बिल्डिंग का काम पूरा हो चुका है। अब सिर्फ इंटीरियर वर्क बाकी है और यह काम भी दीवाली तक पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे असि. इंजीनियर सोहम देसाई ने बताया कि ऑडिटोरियम में म्युजिक और लाइटिंग के लिए मॉडर्न सिस्टम होगा। इसके साथ ही सोहम कहते हैं कि हम इसे शहर ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य का श्रेष्ठ ऑडिटोरियम बनाने के प्रयास कर रहे हैं।



स्व. संजीव कुमार को समर्पित:

लगभग 123 हिंदी फिल्मों में एक्टिंग कर लोगों के दिलों पर राज करने वाले संजीव कुमार ने गुजराती नाटकों से अपना कॅरियर शुरू किया था। उन्हें दो बार राष्ट्रीय सम्मान और गुजरात में बेस्ट एक्टर अवार्ड से भी नवाजा गया। इसके अलावा फिल्मी जगत में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें अनेकों पुरस्कार मिले। फिल्मी दुनिया में उनके इसी योगदान को ध्यान में रखते हुए इस ऑडिटोरियम का नाम उनके नाम पर रखा गया है।



मॉडर्न फेसिलिटीज :


इस मॉडर्न ऑडिटोरियम में नाटक, कल्चरल प्रोग्राम्स, सेमिनार हॉल, कांफ्रेंस हॉल, वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद होंगी। इसके अलावा यहां बच्चों के लिए ‘चाइल्ट कैर टेकर रूम’ भी तैयार हो रहा है, जहां पर कई तरह के खिलौनों व खेलों से बच्चे भी अपना मनोरंजन कर सकेंगे। ‘चाइल्ट कैर टेकर रूम’ की सुविधा वाला शहर का यह पहला ऑडिटोरियम होगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment