अहमदाबाद। गुजराती नाटक पर बना हास्य टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ साल 2012 में काफी चर्चा में रहा। इसी वर्ष इस सीरियल ने अपने सफलतम 1 हजार एपिसोड भी पूरे किए। सीरियल की बढ़ती लोकप्रियता के लिए कोई उदाहरण देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि टीवी जगत में इस सीरियल ने अपना एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है।
इतना ही नहीं, बॉलीवुड को भी अपनी सफलता के लिए इस सीरियल के सेट का सहारा लेना पड़ता है। बॉलीवुड के कई फिल्म निर्देशक और कलाकार अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए इस सेट पर अक्सर नजर आते हैं।
चालू वर्ष में अजय देवांगन, अभिषेक बच्चन, रोहित शेट्ठी, प्राची देसाई, असिन, सलमान खान, परेश रावल, जॉन अब्राहिम, करीना कपूर, रणबीर कपूर, बोमन ईरानी और शर्मन जोशी जैसे कलाकार इस सीरियल के सेट पर नजर आ चुके हैं।
सीरियल के सेट पर कैसी रही इन बॉलीवुड स्टार्स की धमाल, देखें तस्वीरों में...