वडोदरा।शहर के न्यू समां रोड के पास महाकाली सोसायटी स्थित एक घर में बीते सोमवार दिनदहाड़े खूनी खेल खेला गया। एकतरफा प्रेम में पागल एक लड़के ने लड़की के घर में घुस उसका गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। इसके साथ ही बीच-बचाव करने आई लड़की की मां सहित एक अन्य महिला पर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर फरार हो गया।
घटना शहर के स्वाति बस स्टैंड के पास स्थित महाकाली सोसायटी की है। यहां रहने वाली 19 वर्षीय हेमाली से तक्षशिला सोसायटी में रहने वाला जयप्रकाश उर्फ किशन खेमचंद शर्मा (20) एकतरफा प्रेम करता था। सोमवार दोपहर जयप्रकाश अचानक हेमाली के घर आ पहुंचा। दरवाजे पर हुई दस्तक सुन हेमाली की मां चद्रिकाबेन ने दरवाजा खोला।
चंद्रिकाबेन उसे देखते ही पहचान गईं कि वह हेमाली को परेशान करता है। उन्होंने जयप्रकाश से कारण पूछा तो वह उन्हें धक्का देते हुए सीधे अंदर दाखिल हो गया और हेमाली के कमरे में जाकर उसके गले पर चाकू के तीन वार कर दिए। हेमाली फर्श पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जब चंद्रिकाबेन ने बेटी हेमाली को बचाने की कोशिश की तो जयप्रकाश ने उनके गले पर भी चाकू मार दिया। चीख-पुकार सुन जब एक किराएदार महिला यहां आई तो जयप्रकाश ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया और फरार हो गया। घायल महिला दौड़ती हुई बाहर आई और उसकी आवाज सुन अन्य लोग यहां पर एकत्रित हुए।
लोगों ने हेमाली के पिता दिनेशभाई को फोन पर इसकी जानकारी दी और घायल दोनों महिलाओं को अस्पताल मंे भर्ती करवाया। पुलिस जयप्रकाश की तलाश कर रही है।
कुछ दिन पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी :
हेमाली के पिता दिनेशभाई के अनुसार जयप्रकाश उनकी लड़की के पीछे स्कूल के दिनों से ही पड़ा हुआ था। उसकी हरकतों से तंग आकर उन्होंने कुछ दिन पहले ही उसके खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन जयप्रकाश के माफी मांगने के बाद शिकायत वापस ले ली थी।
स्कूल के दिनों से ही हेमाली के पीछे पड़ा हुआ था :
हेमाली के परिजनों के अनुसार जयप्रकाश और हेमाली पहले एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। जब हेमाली 11वीं क्लास में थी, तभी से जयप्रकाश उसके पीछे पड़ गया था। उसने अनेकों बार हेमाली से अपने प्यार का इजहार कर चुका था।
गर्भवती थी NRI महिला, वॉचमैन की कुल्हाड़ी ने...
लड़की के साथ भागा बेटा, मां-मौसी को मिली सजा
सैकड़ों छात्राएं कॉलेज आती नहीं तो फिर जाती...
नशे में टल्ली हुई लड़की, देखिए कैसे खड़ा हुआ...
कौन थी ‘माया’ जो अमिताभ पर जान छिड़कती थी?