कुलदीप सिंह केलर, अहमदाबाद। देश के अन्य महानगरों में निष्फल रहा बीआरटीएस प्रोजेक्ट अहमदाबाद में किस तरह सफल हुआ?
अहमदाबाद में बीआरटीएस की सफलता में परफेक्ट प्लानिंग के साथ-साथ शहर के लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। दरअसल शहर के लोग भारी ट्रैफिक के बावजूद भी बीआरटीएस रूट का उपयोग नहीं करते और इस तरह बसें सरपट दौड़ती हैं।
आमतौर पर अहमदाबाद के लोग खराब ड्राईविंग सेंस के लिए बदनाम हैं। जबकि हकीकत यह है कि देश के अन्य महानगरों की तुलना में इस शहर के लोग अत्यधिक सावधानी से वाहन चलाते हैं।
पिक अवर्स में ली गई बीआरटीएस रूट की ये तस्वीरें अहमदाबादियों के ड्राईविंग सेंस को बखूबी प्रदर्शित करती हैं। रात में पिक अवर्स के दौरान भी इस रूट पर एक भी वाहन नजर नहीं आ रहा है।