'पिता की उम्र' के बिजनेसमैन ने किया नौकरानी का बलात्कार

अहमदाबाद। शहर के एक 57 वर्षीय उद्योगपति द्वारा अपनी कामवाली का बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का खुलासा गुरुवार को हुआ। इस मामले में पुलिस ने कृपा बंगलोज में रहने वाले भरत रावल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी रावल यहां अपने बेटे के साथ रहता है और उसने कुछ समय पहले ही स्टील ट्रेडिंग बिजनेस से सेवानिवृत्ति ली है। रावल की पत्नी का लगभग 10 वर्ष पहले निधन हो चुका है और उसकी बेटी का भी विवाह हो चुका है।
पीडि़ता 23 वर्षीय वीणा डामोर (परिवर्तित नाम) द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार बुधवार को दोपहर वह बंगले में जब साफ-सफाई कर रही थी, तभी रावल ने उससे बेडरूम की साफ-सफाई करने को कहा, जैसे ही वीणा बेडरूम में गई, रावल ने दरवाजा बंद कर लिया और उसका बलात्कार किया। पीडि़ता के अनुसार इस समय घर में और कोई नहीं था। इसी अकेलेपन का फायदा उठाकर रावल ने उसे अपना शिकार बनाया।






