राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
कॉमनवेल्थ स्टार लज्जा को अब तक नौकरी नहीं दे सकी गुजरात सरकार
हितार्थ पंड्या | Jul 19, 2012, 13:45PM IST

एक आला अधिकारी ने कहा कि गृह विभाग ने संदर्भ के लिए पंजाब सरकार द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ए-ग्रुप की पोस्ट पर नियुक्ति देने के दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं ताकि लज्जा के मामले में फैसला लेने में सरलता रहे। बावजूद इसके पूरा मसला अनिर्णय की स्थिति में है। सूत्रों के अनुसार करीब दो साल इंतजार के बाद नौकरी के बाबत कोई निर्णय न होने पर खुद लज्जा गोस्वामी ने मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्यान इस बिंदु पर आकृष्ट किया था। लज्जा कहती हैं कि कॉमनवेल्थ के बाद मैंने सरकार में अर्जी लगा दी है। इस बिंदु पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। जब भी मौका मिलेगा मैं पूरी निष्ठा से कर्तव्य निर्वाह करूंगी।
मामला सीएमओ में, जल्द होगा निर्णयघ् खेल-युवा सांस्कृतिक मंत्री फकीरभाई वाघेला का इस बारे में कहना है कि लज्जा को पुलिस महकमे में नौकरी देने का फैसला हो चुका है। इससे संबंधित फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है। विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के बाद जल्द ही फैसला लिया जाएगा। लज्जा को सरकार की ओर से वित्तीय मदद सहायता भी दी गई है।
नहीं मिल सका ओलंपिक का टिकट :
साल 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवैल्थ गैम्स हुए थे। शूटिंग की एक प्रतियोगिता में 574 का स्कोर बनाकर लज्जा ने मुकाबले का रजत पदक अपने नाम किया था। हालांकि लंदन ओलंपिक में जाने का उनका सपना पूरा नहीं हो सका। ओलंपिक में जाने के लिए 580 का स्कोर जरूरी होता है वे यह स्कोर हासिल नहीं कर सकीं।






