अहमदाबाद/जयपुर। कांग्रेस में राहुल गांधी को बड़ी जिम्मेदारी देने के बाद उनका मुकाबला भाजपा के नरेंद्र मोदी से होने संबंधी सवाल पर उत्तर प्रदेश के सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि 'कहां राजा भोज और कहां. . . ' । इससे आगे कुछ नहीं कहूंगा।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नेता हैं, उनके साथ पूरा युवा समूह है। चिंतन शिविर के आखिरी दिन अधिवेशन में जाने के दौरान माथुर ने कहा कि राहुल गांधी के उपाध्यक्ष का पद संभालने के बाद कांग्रेस में युवाओं का जुड़ाव बढ़ेगा और पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में देश का युवा भविष्य देखते हैं।
आगे पढ़िए..किस पार्टी के पास है क्लियर कट नेतृत्व और कहां हैं आठ-आठ दावेदार...