विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> Congress Laid The Foundation Of The Devopment In G

गुजरात में विकास की नींव कांग्रेस ने ही रखी थी: सोनिया गांधी

1 of 6 Photos

राजकोट।कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने बुधवार को राजकोट के रेसकोर्स मैदान में एक किसान रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्हांेने यूपीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसके साथ ही उन्होंने मोदी के इस आरोप का भी खंडन किया केंद्र सरकार द्वारा गुजरात से भेदभाव किया जाता है।

 

हालांकि जैसी कि उम्मीद की जा रही थी कि सोनिया इस मौके पर मोदी पर भी निशाना साधेंगी, लेकिन वैसा नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मोदी ने उनकी विदेश यात्रा में हुए खर्च के मुद्दे पर उन पर सवाल दागा था। इस मामले पर भी सोनिया ने कोई टिप्पणी नहीं की।

 

उन्होंने सौराष्ट्र व यहां के लोगों की तारीफ की और कहा कि मैं सौराष्ट्र की धरती का वंदन करती हूं, क्योकि इसी धरती पर उस सूरज का उदय हुआ था, जिसने देश ही नहीं, पूरी दुनिया में अहिंसा और संवेदना का प्रकाश फैलाया।

 

उन्होंने कहा कि विरोधियों को कांग्रेस की उपलब्धि नजर ही नहीं आतीं, उन्हें तो सिर्फ हर जगह अंधकार ही दिखाई देता है। जबकि सच तो यह है कि गुजरात के विकास की नींव कांग्रेस ने ही रखी थी।

 

मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि नर्मदा योजना नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल की थी, लेकिन इसका सेहरा दूसरे लोग अपने सिर बांधते हैं। सौराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को मामले को उठाते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षो बाद भी आज तक नर्मदा का पानी सौराष्ट्र तक नहीं पहुंचा है। इसी का कारण है कि सूखे की समस्या से तंग आकर यहां के किसान आत्महत्या कर रहे हैं, मछुआरे परेशान हैं। उन्होंने सौराष्ट्र की जनता से कहा कि आप कांग्रेस पर विश्वास रखें। हम किसानों की समस्या को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

 

PICS: जानिए, मोदी के दर पर क्यों पहुंचते हैं बॉलीवुड सितारे?

‘प्रधानमंत्री अमेरिका के लिए ‘सिंघम’ बन जाते हैं, भारत के लिए क्यों नहीं’?

मोदी का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए बढ़ाना भाजपा का काम : आरएसएस


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment