विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> Congress Leaders Claim Congress Will Win In Gujara

कांग्रेसी नेता का दावा, गुजरात चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी

divya bhaskar network | Jun 28, 2012, 13:11PM IST
 
 

अहमदाबाद। कांग्रेस वर्किग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य मोहन प्रकाश ने दावा किया है कि इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहां की जनता मोदी की भाजपा सरकार को हटाकर कांग्रेस को बहुमत से विजयी बनाएगी। वे बुधवार को जोधपुर में एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


कांग्रेस वर्किग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य और गुजरात व महाराष्ट्र के प्रभारी मोहन प्रकाश ने जोधपुर पहुंचने पर कहा कि इस बार गुजरात में कांग्रेस मजबूती के साथ अपना वर्चस्व कायम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में गुजरात पिछड़ता जा रहा है।


अब कांग्रेस सत्ता में आते ही फिर विकास की दिशा व रफ्तार तय करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में भी प्रणब मुखर्जी की जीत तय है। मोहन प्रकाश ने एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ.चंद्रभान सहित कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद वे जालोर में विधायक भगराज चौधरी के यहां वैवाहिक समारोह में शरीक होने रवाना हो गए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment