राजकोट। महानगर में जल संकट की रार का यह विकराल रूप सामने आया। जल संकट के मुद्दे को महानगरपालिका की सामान्य सभा (जनरल बोर्ड) में प्राथमिकता न दिए जाने से विपक्षी कांग्रेस के सदस्य खफा थे। एकजुट होकर नाराजगी जताते हुए सदन अध्यक्ष व महामहापौर जनक कोटक के मंच तक जा पहुंचे। जमघट लगा लिया।
इसी समय कांग्रेस पार्षद वशराम सागठिया कमर में लगा रखी अपनी रिवॉल्वर को शर्ट ऊंची करके दिखाते नजर आए। भाजपा पार्षदों के हंगामा मचाने पर कांग्रेस पार्षद की यह हरकत सामने आई।
भाजपा पार्षदों ने वशराम सागठिया पर स्थानीय निकाय के सदन की गरिमा को धक्का लगाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर मनपा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके वशराम सागठिया ने लाइसेंसी बंदूक होने की बात कही है।
देखें तस्वीरें...