विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> Congress Leaders Expressed Happiness To Be Something Like This

PICS: भाजपाई बनने पर कुछ इस तरह खुशी जाहिर की कांग्रेसी नेताओं ने...

1 of 7 Photos

अहमदाबाद। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरहरि अमीन गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनका पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर दशरथभाई पटेल भी मौजूद थे। नए-नए भाजपाई बने दशरथ ने मुलाकात के बाद मोदी को गोद में उठा लिया। दशरथभाई इससे पहले कांग्रेस की किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे। कांग्रेस के टिकट पर वे तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन सफल नहीं हो सके। अब उन्होंने भाजपा में नई शुरूआत की है।



अमीन का यह कदम गुजरात कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश मुख्यालय में अमीन को समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किया। सहकारिता और क्रिकेट की राजनीतिक में दखल रखने वाले अमीन लेउवा पटेल समाज से हैं।


अमीन का भाजपा प्रवेश सौराष्ट्र में पटेलकार्ड फैक्टर को प्रभावित कर सकता है। क्योंकि पटेल समाज के वोट सौराष्ट्र में निर्णायक हैं। वे चिमन पटेल की सरकार में उप-मुख्यमंत्री भी रहे हैं। अमीन के प्रवेश के वक्त पूर्व गृहराज्यमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। अमीन कांग्रेस से टिकट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे थे। रविवार को उन्होंने शक्ति प्रदर्शन भी किया था, तभी से माना जा रहा था कि वे भाजपा में जा सकते हैं।



देखें तस्वीरें...(फोटो : कल्पेश भट्ट)


आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment