राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
गुजरात: कांग्रेस की विजयी उम्मीदवार की ब्रेन हैमरेज से मौत
divyabhaskar network
| Dec 21, 2012, 12:13PM IST
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजयी उम्मीदवार सविताबेन खाट का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। गुरुवार को विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना चल रही थी, तभी सुबह के लगभग 11 बजे बजे उन्हें ब्रेन हेमरेज का अटैक आया था। उन्हें वडोदरा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सविताबेन को जब अटैक आया, तब वे मतगणना स्थल पर मौजूद थीं। वे वडोदरा जिले के मोरवा(ह) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में थीं। यहां उनका सीधा मुकाबला भाजपा के वीजलभाई वालाभाई से था।
सविताबेन ने उन्हें 11289 मतों से पराजित किया। सविताबेन को जहां 56886 मत मिले, वहीं वीजलभाई को 45587 ही मत मिल सके थे।






