विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> Country Wants To See Pm To Modi Not Rahul

राहुल नहीं, नरेंद्र मोदी को पीएम देखना चाहता है देश

1 of 7 Photos

नई दिल्ली। जयपुर में कांग्रेस ने चिंतन शिविर कर राहुल गांधी को भले ही आगे खड़ा कर दिया हो लेकिन देश अभी भी उन्‍हें जिम्‍मेदारी देने के लिए तैयार नहीं है। देश की जनता गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। जबकि, राहुल गांधी दूसरी और मनमोहन आखिरी पसंद हैं। यह खुलासा एक सर्वे में हुआ है।
 
एबीपी न्यूज-नीलसन सर्वे के मुताबिक अगर अभी लोकसभा चुनाव हों तो भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए सत्ता में आ सकता है। 39% लोग एनडीए को वोट देंगे जबकि यूपीए की झोली में 22'वोट जाएंगे। यह सर्वे 10 से 17 जनवरी के बीच 28 शहरों में किया गया। इसमें 8842 वोटरों की राय ली गई। लोगों से प्रधानमंत्री पद के लिए पसंद पूछी गई तो पहली पसंद बनकर उभरे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी। जबकि राहुल गांधी दूसरी और मनमोहन आखिरी पसंद थे।
 
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी पर हमेशा से यह आरोप लगता आया है कि उनकी ईमेज बनाने के लिए सोशल मीडिया पर पूरा एक गैंग सक्रिय है। जो दिन रात मोदी विरोधियों से दो दो हाथ करता है। यह बात खुद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी कह चुके हैं। इसके अलावा फेसबुक पर पूरी एक टीम सक्रिय है जो हर हाल में मोदी को हिंदुस्‍तान की सत्‍ता सौंपने के लिए बैचेन हैं। इन सबके बीच, मोदी ने कभी भी प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी नहीं जताई है।


आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment